सूर्य देवता को अर्ध देकर लोगों ने मनाया छठ पूजा का पर्व, खुशहाली और उन्नति के लिए की कामना

स्वेज फार्म, रामनगर विस्तार स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को डाला छठ पूजा समिति और अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन द्वारा सार्वजनिक पूजा का आयोजन किया गया।  

Fri, 08 Nov 2024 12:22 PM (IST)
 0

आज चौथे  दिन उगते हुए सूर्य को पानी में खरा होकर छठ व्रत करने वाले ने अर्ध देकर छठ पूजा का समापन किया । समिति अध्यक्ष ब्रजेश पाठक, सचिव परमात्मा पांडे और  वाइस प्रेसिडेंट सुनील तिवारी और सभी के सहयोग से पूजा संपन्न हुई।  महंत सुरेंद्र तिवारी का सहयोग मिला।

ब्रजेश पाठक के अनुसार इस अवसर पर करीब 8 कालोनियों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।इस  मौके पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी ब्रजेश पाठक ने सभी श्रद्धालुओं के आगमन पर उनका अभिनन्दन किए।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News