जयपुर की मनुहार जोशी को कथक में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, बनीं राजस्थान की गौरव

जयपुर की बेटी मनुहार जोशी ने भारत सरकार की 'यंग आर्टिस्ट फेलोशिप' योजना के तहत कथक नृत्य में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर राजस्थान का नाम रोशन किया। वह इस वर्ष चयनित होने वाली राज्य की एकमात्र प्रतिनिधि हैं।

May 23, 2025 - 10:18
 0
जयपुर की मनुहार जोशी को कथक में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, बनीं राजस्थान की गौरव
जयपुर की मनुहार जोशी को कथक में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, बनीं राजस्थान की गौरव

जयपुर: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर की बेटी मनुहार जोशी ने भारत सरकार की 'यंग आर्टिस्ट फेलोशिप' योजना के अंतर्गत कथक नृत्य में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।

यह प्रतिष्ठित फेलोशिप युवा कलाकारों को दो वर्षों तक उन्नत प्रशिक्षण और शोध कार्य के लिए प्रदान की जाती है। वर्ष 2022–23 के लिए घोषित सूची में देशभर से केवल 400 कलाकारों को चुना गया, जिनमें से राजस्थान को मात्र 7 सीटें मिलीं। उन सात में से एक सीट पर मनुहार जोशी का चयन राज्य की एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हुआ।

उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, सृजनात्मक साधना और सुर-ताल कला केंद्र, भावना अग्रवाल, लेखा निगम, उस्ताद निसार हुसैन, डॉ. समीक्षा शर्मा और कथक केंद्र, नई दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित गुरुओं का योगदान रहा है।

जोशी परिवार ने अपने सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल मनुहार की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News