आईफा अवार्ड्स 2024: जयपुर में सितारों की आमद शुरू, अपारशक्ति खुराना पहुंचे

जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले आईफा अवार्ड्स 2024 के लिए बॉलीवुड सितारों का आगमन शुरू हो गया है।

Mar 6, 2025 - 13:55
 0
आईफा अवार्ड्स 2024: जयपुर में सितारों की आमद शुरू, अपारशक्ति खुराना पहुंचे
आईफा अवार्ड्स 2024: जयपुर में सितारों की आमद शुरू, अपारशक्ति खुराना पहुंचे

जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले आईफा अवार्ड्स 2024 के लिए बॉलीवुड सितारों का आगमन शुरू हो गया है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का भव्य मंच जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में सजेगा, जहां देश-विदेश से फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी।

गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जिससे यह साफ हो गया कि आईफा में शामिल होने वाले सेलेब्रिटीज की चहल-पहल अब शुरू हो चुकी है। इस इवेंट को लेकर दर्शकों और फिल्मी सितारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित और अभिनेता विजय वर्मा भी जल्द ही जयपुर पहुंच सकते हैं। आगामी दिनों में कई और फिल्मी हस्तियां इस समारोह में शिरकत करेंगी।

आईफा अवार्ड्स न सिर्फ बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट्स में से एक है, बल्कि यह जयपुर को भी ग्लोबल लेवल पर सुर्खियों में लाने वाला कार्यक्रम साबित होगा। इस रंगारंग समारोह में ग्लैमर, म्यूजिक और मनोरंजन की शानदार झलक देखने को मिलेगी।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News