अनुशासन और प्रक्रिया से अनलॉक होगी आपकी ड्रीम

“अनलॉक योर ड्रीम” सत्र में सोनू शर्मा ने जयपुर में रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बताया कि अनुशासन और सही प्रक्रिया अपनाने से ही मिलती है कामयाबी। राहाबा अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने किया स्वागत।

Apr 5, 2026 - 11:29
 0
अनुशासन और प्रक्रिया से अनलॉक होगी आपकी ड्रीम
अनुशासन और प्रक्रिया से अनलॉक होगी आपकी ड्रीम

जयपुर। शुक्रवार को बिरला सभागार में “अनलॉक योर ड्रीम” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन घर देखो ऑनलाइन एवं राजस्थान हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन (राहाबा) द्वारा किया गया। राहाबा के अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने सोनू शर्मा का स्वागत राजस्थानी चुन्नी पहना कर किया और बताया की करीब 7 वर्षो से वो सोनू शर्मा के मेंटरशिप में कार्य कर रहे है तथा सोनू सर द्वारा 15 घंटे की सेल्स ट्रेनिंग लेकर सर्टिफाइड सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके है |

घर देखो ऑनलाइन के पार्टनर प्रवीण देवतवाल ने इस अवसर पर घर देखो ऑनलाइन की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने और किराये पर देने के लिए पोस्टिंग 1 साल के लिए फ्री करने की घोषणा की | सत्र में सोनू शर्मा जी ने बताया की उनके द्वारा बना गया रियल एस्टेट का फुल डे ट्रेनिंग सेशन रियल एस्टेट गेम चेंजर जल्द ही जयपुर शहर में होने वाला है, जिसमे रियल एस्टेट से जुडी हुई सेल्स की सम्पूर्ण ट्रेनिंग दी जाएगी |

अनुशासन और प्रक्रिया ही सफलता की कुंजी सोनू शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में दो चीजें अत्यंत आवश्यक हैं—अनुशासन और प्रक्रिया। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों को लंबे समय तक नियमित रूप से अपनाता है, तो सफलता और कामयाबी निश्चित रूप से उसके जीवन में आती है। व्यवसाय विस्तार पर विशेष मार्गदर्शन करीब दो घंटे चले इस सत्र में उन्होंने विशेष रूप से रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यवसाय बढ़ाने के उपाय बताए।

उन्होंने यह भी समझाया कि अपनी रियल एस्टेट वेबसाइट को कैसे आगे बढ़ाया जाए, नई चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए और बदलते समय के अनुसार स्वयं को कैसे तैयार किया जाए। नई सोच और दिशा का संचार  सौरभ सक्सेना ने बताया कि यह सत्र रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए एक नई दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

यह सत्र प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उनके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करने में सफल रहा।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News