15 मार्च को क्लब टेडी में आयोजित होगा ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान का जयपुर ऑडिशन

जयपुर में फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 15 मार्च को जयपुर के क्लब टेडी में प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिस ग्लैम राजस्थान” के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

Wed, 11 Mar 2026 12:42 PM (IST)
 0
15 मार्च को क्लब टेडी में आयोजित होगा ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान का जयपुर ऑडिशन
15 मार्च को क्लब टेडी में आयोजित होगा ब्यूटी पेजेंट मिस ग्लैम राजस्थान का जयपुर ऑडिशन

-- विनर्स को मिलेगी 3 स्कूटी और ढेरों प्राइज़, ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन 5 अप्रैल को।

देश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मंच इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा राजस्थान की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रतियोगिता के पहले सीजन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। राजस्थानी संस्कृती सभ्यता एवं शालीनता के साथ आधुनिक नये राजस्थान की प्रतिबिंब “मिस ग्लैम राजस्थान” का पोस्टर विमोचन टेडी क्लब में क्लब के चेयरमैन अश्विन बैनीवाल एवं मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स ने किया। इस अवसर पर टेडी क्लब के चेयरमैन एवं बिज़नेस टाइकून अश्विन बैनीवाल ने कहा कि इंडिया ग्लैम आज देश का सबसे विश्वसनीय और सबसे बड़ा मंच बन चुका है और इंडिया ग्लैम द्वारा मिस ग्लैम राजस्थान स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेटं का आयोजन किया जाना यहाँ की उन गर्ल्स के लिए सुनहरा अवसर है जो मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। 

मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह स्टेट लेवल ब्यूटी पेजेंट भारत 24 नेशनल न्यूज़ चैनल, फर्स्ट इंडिया राजस्थान तथा ब्लैक रॉक होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच उन प्रतिभाशाली युवतियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो मॉडलिंग और फैशन जगत में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मिस ग्लैम राजस्थान के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, पहनावा और विरासत को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को मंच मिलेगा, जहाँ वे अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा के साथ राजस्थान की संस्कृति को नए अंदाज़ में दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगी।

मिस ग्लैम राजस्थान के जयपुर ऑडिशन का आयोजन 15 मार्च (रविवार) को क्लब टेडी, सोडाला (पालिका बाजार के सामने), जयपुर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें पूरे राजस्थान से इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकती हैं। इस भव्य आयोजन का ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल को अनंत महल, मानसरोवर (जयपुर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ राजस्थान की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अग्रिम पंजीकरण के लिए व्हाट्सएप: 8619189755 या इंस्टाग्राम: @missglamrajasthan के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News