मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में होगा ग्रैंड ऑडिशन

मिस राजस्थान 2026 का पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल को जयपुर के होटल प्राइम सफारी में आयोजित होगा। राजस्थान की युवतियां ऑनलाइन या स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकती हैं।

Sat, 04 Apr 2026 11:57 AM (IST)
 0
मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में होगा ग्रैंड ऑडिशन
मिस राजस्थान 2026: 12 अप्रैल को जयपुर में होगा ग्रैंड ऑडिशन

जयपुर। राजस्थान की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित ब्यूटी प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजकों ने घोषणा की है कि इसका पहला ग्रैंड ऑडिशन 12 अप्रैल 2026 को जयपुर में होटल प्राइम सफारी में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

फ्यूजन ग्रुप के बैनर तले रूवी डिजिटल और प्राइम सफारी के सहयोग से आयोजित इस 28वें संस्करण के ऑडिशन में राजस्थान के हर कोने से प्रतिभावान युवतियां अपनी किस्मत आजमाने पहुंचेंगी। होटल प्राइम सफारी में होने वाले इस आयोजन को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है, क्योंकि मिस राजस्थान सदैव से राजस्थानी लड़कियों को नेशनल और इंटरनेशनल पेजेंट्स की राह दिखाने वाला प्रमुख मंच रहा है।

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस राजस्थान राजस्थान का सबसे बड़ा और सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट है। इस मंच ने अनेक राजस्थानी युवतियों को न केवल सुंदरता का सम्मान दिलाया, बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में राजस्थान का नाम रोशन करने का मौका भी प्रदान किया है। कई सफल प्रतिभागी आज इन क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

28वें संस्करण की आधिकारिक घोषणा सफारी ग्रुप के पवन गोयल, रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा और हैवा हेवन के जी.एम. रवीन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को होटल प्राइम सफारी में आयोजित ऑडिशन में गर्ल्स ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करा सकती हैं। साथ ही इच्छुक उम्मीदवार MissRajasthan.org वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन करके भी ऑडिशन दे सकती हैं।

ऑडिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नंबर 9314612168 पर संपर्क किया जा सकता है।

मिस राजस्थान 2026 में हिस्सा लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की गई हैं। उम्मीदवार की उम्र 17 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 3 इंच (5.3 फीट) अनिवार्य है। साथ ही प्रतिभागी अविवाहित होनी चाहिए और राजस्थान मूल की होनी चाहिए।

आयोजकों का कहना है कि मिस राजस्थान सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। पिछले कई वर्षों से यह प्रतियोगिता राजस्थान की बेटियों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर रही है।

12 अप्रैल का यह ऑडिशन उन सभी राजस्थानी युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जो अपनी सुंदरता, प्रतिभा और राजस्थानी संस्कृति को देश-दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। आयोजन स्थल पर भव्य माहौल रहने की उम्मीद है और टीम पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है।

जो भी लड़कियां इस मंच पर अपना नाम दर्ज कराना चाहती हैं, वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। मिस राजस्थान 2026 एक बार फिर राजस्थान की होनहार बेटियों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News