जयपुर में फिल्म ‘आज़ाद भारत’ का स्पेशल प्रीमियर, कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया रहे मौजूद

जयपुर के सिनेपोलिस में देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘आज़ाद भारत’ का विशेष प्रीमियर आयोजित हुआ। नीरा आर्य के साहस को दर्शाती इस फिल्म की समीर पहाड़िया सहित कई गणमान्य लोगों ने सराहना की।

Sat, 03 Jan 2026 05:49 PM (IST)
 0
जयपुर में फिल्म ‘आज़ाद भारत’ का स्पेशल प्रीमियर, कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया रहे मौजूद
जयपुर में फिल्म ‘आज़ाद भारत’ का स्पेशल प्रीमियर, सिनेमा प्रेमियों में उत्साह

कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया ने बतौर स्पेशल गेस्ट की कार्यक्रम में शिरकत। 

जयपुर। देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना से ओतप्रोत ऐतिहासिक फिल्म ‘आज़ाद भारत’ का विशेष प्रीमियर समारोह सिनेपोलिस सिनेमा जयपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस विशेष प्रीमियर में स्पेशल गेस्ट के तौर पर कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया ने शिरकत की। समीर ने प्रीमियर के दौरान फिल्म से जुड़े सभी लोगों से मुलाकात की और अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही समीर ने फिल्म की विषयवस्तु, प्रस्तुति और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की तथा इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने सिनेमा के बदलते ट्रेंड पर भी चर्चा की। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, डॉ. निर्मल जैन, श्री वनीश चुघ, श्री प्रताप राव कौशिक एवं डॉ. रतन तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई सम्मानित आध्यात्मिक गुरुओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें स्वामी चंद्रशेखर अघोरिनाथ (मयोंग), अमित कृष्ण देवाचार्य महाराज (मीरापुर मठ, डूडू), स्वामी बाल मुकुंद आचार्य एवं स्वामी हनुमंत दास आचार्य महाराज (कामाख्या) प्रमुख रहे।

फिल्म ‘आज़ाद भारत’ भारत की पहली महिला जासूस नीरा आर्य के जीवन पर आधारित है, जो देश की आज़ादी के संघर्ष में उनके अद्वितीय योगदान और साहसिक भूमिका को उजागर करती है। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम के उस अनछुए और प्रेरणादायक अध्याय से रूबरू होने का अवसर मिला, जो अब तक इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया था। इस फिल्म में रूपा अय्यर और दीपा अय्यर के साथ टीम आज़ाद भारत ने दर्शकों को एक सशक्त, भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर सिनेमाई अनुभव देने का आमंत्रण दिया।

Jay Choudhary News Writer | 3 Years Experience | Jaipur Special | All Latest News