पतंग महोत्सव: पतंगबाजी के साथ-साथ बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके, पतंग के साथ की रैंप वॉक

बच्चों ने पेंटिंग के जरिए दिया संदेश

जयपुर। मकर संस्क्रांति के मौके पर अनन्य सोच सेवा संस्था एवं अनन्य सोच लेडीज क्लब के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित दो दिवसीय पतंग महोत्सव का आयोजन 14-15 जनवरी को किया गया। इस दौरान सदस्यों ने जमकर पतंगबाजी के साथ अन्य गतिविधियों का लुत्फ़ उठाया।

-बॉलीवुड गानों पर लगाए ठुमके, किया रैंप वॉक

महोत्सव में लोगों ने पतंगबाजी के साथ-साथ बॉलीवुड गानों पर डांस कर दिन को स्पेशल बनाया। साथ ही पतंग के साथ रैंप वॉक की।

-महोत्सव के जरिये दिया नो चाइनीज मांझा का उपयोग का संदेश

महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि महोत्सव के जरिए नो चाइनीज मांझा का उपयोग नही करने का संदेश दिया। पतंग में 'नो चाइनीज मांझा' लिख पतंग उड़ाई गई।

-लज़ीज़ पकवानों का लिया आनंद

महोत्सव में लज़ीज़ पकवानों का आनंद सदस्यों ने लिया। इस दौरान फिणी, पकौड़ी, गुड- तिल की गजक सहित अन्य पकवानों का लुत्फ़ लोगों ने लिया।

महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगोत्सव 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पहले दिन पतंग सजाने वाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने समा बांधा
पतंगोत्सव के दौरान बच्चों के लिए काइट एग्जिबीशन रखी गई, जिसमें बच्चों ने चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान से लोगों को अवेयर किया। साथ ही दिन को स्पेशल बनाने के लिए सेल्फी खींची और रील्स बनाई।

महोत्सव संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि जयपुर में मकर संक्रांति पर पतंगोत्सव 14 और 15 जनवरी को मनाया। पहले दिन पतंग सजाने वाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान बेस्ट पतंग डेकोरेट के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहर चाइल्ड-मॉडल एक्टर अर्विक बैराठी ने बॉलीवुड गानों पर जमकर ढुमके लगाए। इस मौके पर संस्था फाउंडर अविनाश पाराशर, विपिन, अर्विक सहित अन्य मौजूद थे।